1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी से मिले मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, 30 मिनट चली मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, 30 मिनट चली मीटिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 05:24 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके समक्ष राज्य से जुड़ी कुछ मांगे रखीं।

PM modi and kamalnath- India TV Hindi
PM modi and kamalnath Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके समक्ष राज्य से जुड़ी कुछ मांगे रखीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर जारी की हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये मुलाकात लगभग आधे घंटे चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार ‘मूल्य न्यूनतम भुगतान योजना’ (PDPS) खरीफ 2017 संबंध में केंद्र के हिस्से के 575.90 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि ‘प्रधानमंत्री अन्नादाता आय सरंक्षण अभियान’ (पीएम- आशा) की पहले की घोषणा पर अमल पर ध्यान दिया जाए। इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शिष्टाचार भेंट की।’’ उधर, कमलनाथ सोमवार को कुछ देर के लिए लोकसभा में पहुंचे। वह छिंदवाड़ा से सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत