1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir: कुलगाम में 21 और पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, अबतक 80 मिले पॉजिटिव

Kashmir: कुलगाम में 21 और पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, अबतक 80 मिले पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 05:49 pm IST,  Updated : May 21, 2020 05:50 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में 21 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कश्मीर घाटी में अबतक करीब 80 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Kashmir Police- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में 21 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कश्मीर घाटी में अबतक करीब 80 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1400 के करीब पहुंच चुकी है।

इनमें से 1,188 मामले कश्मीर से हैं जबकि 202 जम्मू से हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में 694 लोगों का उपचार चल रहा है जिनमें से 560 कश्मीर के हैं और 134 जम्मू से हैं। अब तक कुल 678 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत