1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना के कारण इस बार 1 अप्रैल को किसी को मूर्ख मत बनाना: महाराष्ट्र के मंत्री

कोरोना के कारण इस बार 1 अप्रैल को किसी को मूर्ख मत बनाना: महाराष्ट्र के मंत्री

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 03:55 pm IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपील की है कि कोविड-19 के कारण इस बार 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस पर किसी को मूर्ख बनाने की कोशिश न करें।

Anil Deshmukh - India TV Hindi
Anil Deshmukh

मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपील की है कि कोविड-19 के कारण इस बार 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस पर किसी को मूर्ख बनाने की कोशिश न करें। देशमुख ने एक वीडियो जारी कर कहा, "1 अप्रैल को.. लोगों में एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने और मजाक उड़ाने, मजे लेने के लिए चुटकुले, संदेश भेजने की प्रवृत्ति होती है।"

उन्होंने कहा, इन मुश्किल हालात में यदि कोई कोरोनावायरस को लेकर कोई गलत या भ्रामक संदेश भेजने की कोशिश करता है या ऐसी अफवाहें फैलाता है जो सरकार के लिए समस्या पैदा करें तो ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देशमुख ने कहा, "अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ साइबर क्राइम कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने सभी से सरकार को सहयोग देने का अनुरोध किया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत