1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदुर नीति: इन 5 लोगों से दूर रहने में ही है भलाई

विदुर नीति: इन 5 लोगों से दूर रहने में ही है भलाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2015 07:13 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 08:18 pm IST

नई दिल्ली: महर्षि वेदव्यास की महाभारत की कथाएं बड़ी रोचक और व्यापक हैं। महर्षि वेदव्यास द्वारा एक लाख श्लोकों से रचित ग्रंथ को शतसाहस्त्री संहिता भी कहा जाता है। जिस तरह आचार्य चाणक्य ने अपने

विदुर नीति: इन 5 लोगों...- India TV Hindi
विदुर नीति: इन 5 लोगों से दूर रहने में ही है भलाई

नई दिल्ली: महर्षि वेदव्यास की महाभारत की कथाएं बड़ी रोचक और व्यापक हैं। महर्षि वेदव्यास द्वारा एक लाख श्लोकों से रचित ग्रंथ को शतसाहस्त्री संहिता भी कहा जाता है। जिस तरह आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान के आधार पर दुनिया को अपनी नीतियों के जरिए सही रास्ते दिखलाए हैं। उसी तरह विदुर ने भी लोगों को ज्ञान की काफी सारी बातें बतलाई हैं। अब हम अपनी विदुर नीति सीरीज में आपको कुछ ऐसी शानदार बातें बताएंगें जिन्हें जानकर आप आज के दौर में भी अपना भला कर सकते हैं।

कौन थे विदुर-

विदुर वो शख्सियत थे जिन्होंने राजमहल में बैठे बैठे राजा धृतराष्ट्र को युद्ध के पल पल का आंखो देखा हाल सुनाया था। कहा जाता है कि युद्ध से पहले विदुर ने धृतराष्ट्र को जीवन व्यवस्था से जुड़ी तमाम नीतियां बताई थीं। विदुर ने धृतराष्ट्र को जो भी बातें बताई उन्हें ही विदुर नीति कहा जाता है। विदुर का मानना था कुछ लोगों में अच्छे बुरे और सही गलत का ज्ञान नहीं रहता है, इसलिए विदुर ने ऐसे ही कुछ लोगों से दूर रहने की सलाह दी है।

नशा किए हुए व्यक्ति-

विदुर का कहना था कि जिस व्यक्ति ने नशा किया हो उससे दूर ही रहना चाहिए। विदुर का मानना था कि नशे में व्यक्ति को अच्छे-बुरे और सही गलत का भान नहीं रहता है, इसलिए ऐसा आदमी कुछ भी कर सकता है, इसलिए उससे दूर रहने में ही भलाई होती है। विदुर का मानना था कि नशे में व्यक्ति कोई ऐसा काम भी कर सकता है जिससे उसके साथ रहने या उठने बैठने वालों को भी कष्ट उठाना पड़ सकता है इसलिए ऐसे व्यक्ति से सदैव दूर रहना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें विदुर ने और क्या सलाह दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत