1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागरोटा आतंकी हमला: आतंकी मसूद अजहर के भाई समेत 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नागरोटा आतंकी हमला: आतंकी मसूद अजहर के भाई समेत 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 10:28 pm IST

नागरोटा में सेना के शिविर पर हमला मामले में मौलाना मसूद अजहर के भाई एवं जैश-ए-मोहम्मद के नायब सरगना मौलाना अब्दुल रऊफ असगर समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Nagrota Army camp attack, NIA chargesheet- India TV Hindi
Nagrota Army camp attack: NIA charge-sheets JeM chief Masood Azhar's brother, 13 others

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नागरोटा में सेना के शिविर पर हमला मामले में मौलाना मसूद अजहर के भाई एवं जैश-ए-मोहम्मद के नायब सरगना मौलाना अब्दुल रऊफ असगर समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। जम्मू-कश्मीर के नागरोटा स्थित आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने नवंबर 2016 में हमला किया था। 

एनआईए की जांच में यह खुलासा हुआ कि जैश-ए-मोहम्मद के चार लोकल कश्मीरी आतंकवादी मोहम्मद आशिक बाबा ऊर्फ मोहम्मद अशाक, सैयद मुनीर उल हसन कादीर, तारिक अहमद डार और अशरफ हामिद खाडे ने भारी हथियारों से लैस तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद की।आतंकवादियों द्वारा सांबा-कठुआ सेक्टर से बॉर्डर क्रॉस करने के बाद ये चारों उन्हें जम्मू के होटल जगदम्बा ले गए। फिर नागरोटा तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जिसके बाद आतंकियों ने 28 नवंबर को हमले को अंजाम दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत