1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑक्सीजन, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

ऑक्सीजन, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2021 01:51 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 01:51 pm IST

उत्तराखंड पुलिस ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।

ऑक्सीजन, दवाओं की...- India TV Hindi
ऑक्सीजन, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए यह मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर 9411112780 पर व्हाटसऐप के माध्यम से लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महानिदेशक ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “ऑक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना हम तक पहुंचाएं। सूचना देने वालों का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत