1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद में जीएसटी विधेयक के पारित होने का भरोसा: राजनाथ

संसद में जीएसटी विधेयक के पारित होने का भरोसा: राजनाथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 09:20 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 09:20 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भरोसा जताया कि बहु-प्रतीक्षित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक संसद में पारित हो जाएगा। सिंह ने कहा, हम जीएसटी के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाए हैं जिस पर कांग्रेस के समय से ही चर्चा हो रही है।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

बेंगलुरू: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भरोसा जताया कि बहु-प्रतीक्षित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक संसद में पारित हो जाएगा। सिंह ने कहा, हम जीएसटी के लिए संविधान संशोधन विधेयक लाए हैं जिस पर कांग्रेस के समय से ही चर्चा हो रही है। मुझे भरोसा है कि हम संशोधन करेंगे और जीएसटी विधेयक पारित होगा। कर्नाटक राजू क्षत्रिय समावेश कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हम जो संरचनात्मक और प्रक्रियागत बदलाव लाए हैं उसके कारण और विदेशी निवेश बढ़ने तथा आर्थिक प्रणाली में कुछ नई चीजें जोड़ने से हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत आज दुनिया में तेजी से वृद्धि करने वाला देश है।

प्रस्तावित जीएसटी विधेयक सभी परोक्ष करों का स्थान लेगा। सरकार ने राज्यसभा में जीएसटी के लिए संविधान संशोधन को अगले सप्ताह विचारार्थ सूचीबद्ध किया है। विजयनगर साम्राज्य के महाराजा कृष्णदेवराय के प्रशासन की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि उनके शासन में कुछ संरचनात्मक और प्रक्रियागत सुधार लाए गए जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार आज कोशिश कर रही है। कृष्णदेव राय का शासन 1509 से 1530 के बीच था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सुधार की दिशा में जो कदम उठाए उससे 2015-16 में 52 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया। गृहमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने दो साल में पुराने पड़ चुके 1200 कानून को खत्म किया है और हम उसकी जगह नए कानून लाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत