1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PoK वापस लेना अखंड भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में अगला कदम: राम माधव

PoK वापस लेना अखंड भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में अगला कदम: राम माधव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 08:13 pm IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाना "अखंड भारत" के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में पहला कदम था और इसका अगला कदम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेना होगा।

Ram Madhav- India TV Hindi
Ram Madhav Image Source : FILE

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाना "अखंड भारत" के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में पहला कदम था और इसका अगला कदम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेना होगा। विज्ञान भवन में आयोजित 'छात्र संसद' में एक प्रतिभागी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "अखण्ड भारत का सपना चरणों में होगा। पहली बात तो यह है कि जम्मू-कश्मीर जो मुख्य धारा में नहीं था, वह भारत से समग्र रूप से जुड़ा हुआ है। हमारा अगला उद्देश्य पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाली भारतीय भूमि को वापस लेना है।"

इनपुट- PTI

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत