1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: नालों की गाद ठीक से साफ ना करवाने पर सीएम केजरीवाल ने किए 2 इंजीनियर निलंबित

दिल्ली: नालों की गाद ठीक से साफ ना करवाने पर सीएम केजरीवाल ने किए 2 इंजीनियर निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 11:55 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:55 pm IST

 जिन नालों के बारे में बताया गया था कि गाद साफ कर दी गई है, वे अभी भी गाद से भरे हुए थे।

मुख्यमंत्री अरविंद...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दो इंजीनियरों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। केजरीवाल ने यह कदम नालों की गाद सही तरीके से साफ न करवाए जाने पर उठाया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक इंजीनियर और एक जूनियर इंजीनियर को पीडब्ल्यूडी ने निलंबित कर दिया है। केजरीवाल ने सोमवार को निरीक्षण में पाया था कि जिन नालों के बारे में बताया गया था कि गाद साफ कर दी गई है, वे अभी भी गाद से भरे हुए थे। इसके बाद केजरीवाल ने यह कहते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया कि जनस्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में तीन स्थानों पर नालों की गाद सफाई का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी की तरफ से सौंपी गई आधिकरिक रपट और जमीनी हकीकत में अंतर पाया।उन्होंने कहा, "कागज पर उन्होंने (अधिकारी) कहा है कि गाद सफाई का काम पूरा हो गया है, लेकिन यह पूरी तरह झूठा है। मैंने पीडब्ल्यूडी सचिव को जिम्मेदार अधिकारियों को शाम तक निलंबित करने का निर्देश दिया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत