1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा के पुरी में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में दो की मौत, 10 घायल

ओडिशा के पुरी में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में दो की मौत, 10 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 06:20 pm IST

ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में रविवार को दो परिवारों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के दिमिरिसेना गांव में हुई।

Two killed, 10 injured in violent clash between two families in Puri, Odisha- India TV Hindi
Two killed, 10 injured in violent clash between two families in Puri, Odisha Image Source : PTI

पुरी: ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में रविवार को दो परिवारों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के दिमिरिसेना गांव में हुई। इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद उनके बीच हिंसक झड़प हो गई। पुरी सदर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के सी मुंड ने कहा कि दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी समेत धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि हिंसक झड़प में करीब दस लोग घायल भी हुए। उनमें से छह गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों के शव की पहचान कालिया भोई और सुरेंद्र भोई के रूप में की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत