1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिमों पर हुए आतंकी हमलों की जांच क्यों नहीं की जा रही : ओवैसी

मुस्लिमों पर हुए आतंकी हमलों की जांच क्यों नहीं की जा रही : ओवैसी

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2016 10:51 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 10:51 pm IST

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अतंकवादी हमलों में संलिप्त गैर-मुस्लिमों के खिलाफ जांच एजेंसियों को जांच शुरू करने की इजाजत न देने का आरोप लगाया।

Owaisi- India TV Hindi
Owaisi

हैदराबाद:  AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अतंकवादी हमलों में संलिप्त गैर-मुस्लिमों के खिलाफ जांच एजेंसियों को जांच शुरू करने की इजाजत न देने का आरोप लगाया। लोकसभा सदस्य ओवैसी ने ट्वीट किया, "2013 में हुए दिलसुखनगर बम कांड के सभी आरोपियों को सजा दे दी गई। लेकिन क्या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मक्का मस्जिद, अजमेर दरगाह और मालेगांव बम विस्फोट कांड में भी अरोपियों को सजा देगी।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

औवैसी ने आगे कहा, "आखिर हमारी शीर्ष जांच एजेंसियां 1992 से लंबित बाबरी मस्जिद मामले में आतंकवाद के आरोपियों को सजा देने में मुस्तैदी नहीं दिखातीं।" उन्होंने कहा, "दिलसुखनगर बम कांड के आरोपियों को तीन साल में सजा दे दी गई, लेकिन मक्का मस्जिद हमले, अजमेर कांड और मालेगांव बम विस्फोट कांड मामले में आरोपियों को सजा सुनाने में आखिर इतनी देर क्यों की जा रही है।"

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सोमवार को NIA की अदालत ने इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकवादी संगठन के सह-संस्थापक यासीन भटकल और एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित हैदराबाद में 2013 में हुए बम धमाके में शामिल सभी पांच आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई। हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में 21 फरवरी, 2013 को दो बम विस्फोट हुए थे, जिसमें 18 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 131 व्यक्ति घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत