1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chhattisgarh: जंगली हाथियों ने कुचलकर 2 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh: जंगली हाथियों ने कुचलकर 2 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 05:57 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 05:57 pm IST

रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के चिखलापानी और छातासराई गांव में अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के कुचलने से दो महिलाओं की मौत हो गई। 

Wild Elephant- India TV Hindi
Wild Elephant Image Source : PTI

रायगढ़: छत्तीसगढ़ जिले में जंगली हाथियों के उत्पात की घटना सामने आई है। जिसमें जंगली हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के चिखलापानी और छातासराई गांव में अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के कुचलने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चिखलापानी गांव में रात चार-पांच हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया और बाद में एक मकान पर हमला कर दिया। इसी अफरा-तफरी के बीच एक हाथी ने इंजोरी बाई (70) को सुंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं एक जिले के छातासराई गांव में भी हाथियों ने हमला कर दिया और सबीना बाई (36) नाम की महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वन विभाग का दल गांव पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत