1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 44,998 एक्टिव केस

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 44,998 एक्टिव केस

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 13, 2023 10:08 am IST,  Updated : Apr 13, 2023 10:25 am IST

पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है।

कोरोना वायरस- India TV Hindi
कोरोना वायरस Image Source : PTI

नयी दिल्ली:  देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है। कोरोना के नए मामले पिछले 8 महीने में आए सबसे अधिक मामले हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है। 

देश में अभी कोरोना से संक्रमित 44,998 लोगों का इलाज  चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98. 71 प्रतिशत है। वहीं अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 220,66,24,653 डोज लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत