1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के घर में घुसने से 3 की मौत

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के घर में घुसने से 3 की मौत

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 05, 2022 08:54 am IST,  Updated : Jul 05, 2022 09:10 am IST

Himachal Pradesh: एडिशनल एसपी आशीष शर्मा ने बताया कि घायल को अस्पचाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है।

Himachal Pradesh- India TV Hindi
Himachal Pradesh Image Source : ANI

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंडी जिले में तेज रफ्तार में आ रहा बेकाबू ट्रक अचानक एक घर में जा घुसा। घर में ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। 

मंडी जिले के एडिशनल एसपी आशीष शर्मा ने बताया कि घायल को अस्पचाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है।

कल कुल्लू में हुआ था बस हादसा 

वहीं कल कुल्लू की सैंज घटी में एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में 45 लोग सवार थे। जंगला नाम की जगह पर जब ये बस पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। 

12 दिन पहले भी हुआ था हादसा

बता दें कि लगभग 10 दिन पहले, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से कम से कम 28 लोग घायल हो गए थे। उनमें से नौ की हालत गंभीर थी और उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। इस दौरान एक अधिकारी ने बताया था कि पिकअप वाहन ठियोग के पास बुगारो नाले में खाई में गिरा था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत