Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना में शामिल हुआ हेरोन Mark2 ड्रोन, चीन-पाक सीमा में घुसकर हमला करने में सक्षम

वायुसेना में शामिल हुआ हेरोन Mark2 ड्रोन, चीन-पाक सीमा में घुसकर हमला करने में सक्षम

Edited By: Subhash Kumar Published : Aug 13, 2023 11:39 am IST, Updated : Aug 13, 2023 11:43 am IST

भारतीय वायुसेना ने चीन और पाकिस्तान सीमा पर पैनी नजर रखने के लिए इस ड्रोन को फॉरवार्ड एयरबेस पर तैनात किया है। हेरोन ड्रोन आज के सबसे आधुनिक ड्रोन्स में से एक है।

IAF Heron Drone- India TV Hindi
Image Source : ANI वायुसेना का हेरोन ड्रोन।

चीन और पाकिस्तान की ओर से उकसावे भरे कदम को देखते हुए भारतीय वायुसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। अब वायुसेना ने इजरायली हेरोन Mark2 ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल किया है। इस ड्रोन में पाकिस्तान-चीन सीमा की निगरानी के साथ ही मिसाइल हमला करने की भी क्षमता है। इस ड्रोन के शामिल होने से वायुसेना को और अधिक बल मिलने की संभावना है। 

क्या है खूबियां?

ANI के मुताबिक, वायुसेना में शामिल किए गए 4 हेरोन ड्रोन काफी आधुनिक तकनीक के हैं। ये एक ही बार में लगातार 36 घंटों तक उड़ान भर सकते हैं और दुश्मनों के ठिकानों का आसानी से पता लगा सकते हैं। रिमोट से संचालित होने के कारण इसे काफी दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। लद्दाख और कश्मीर जैसी ऊंचाई वाली जगहों पर भी ये ड्रोन किसी भी मौसम में आसानी से अपना काम कर सकते हैं। 

मिसाइल अटैक करने में सक्षम
फॉरवार्ड एयरबेस पर तैनात किए गए इन हेरोन Mark-2 ड्रोन को कई घातक हथियारों जैसे एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड मिसाइल, एंटी टैंक हथियार और बमों से भी लैस किया जा सकता है। भारतीय सेना भी हेरोन ड्रोन का इस्तेमाल करती है जिन्हें जल्द ही सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और हथियार ले जाने के लिए अपग्रेड किए जाने का प्लान है. 

अमेरिका से भी आ रहे ड्रोन
भारत ने अमेरिका के साथ भी 31 प्रेडेटर ड्रोन खरीदने की डील की है। ये ड्रोन दुनिया के सबसे उन्नत तकनीक के साथ आता है। भारत को ऐसे तकनीक के ड्रोन मिलेंगे जो बड़े हथियार, आधुनिक सेंसर्स के साथ आएंगे। इनमें से 15 ड्रोन भारतीय नौसेना को मिलेंगे। वहीं, 8-8 ड्रोन वायुसेना और थल सेना के हिस्से में जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- VIP कारों से सायरन की होगी छुट्टी, अब सुनाई देगी बांसुरी, तबले और शंख की आवाज: नितिन गडकरी

ये भी पढ़ें- Independence Day 2023: चीन और पाकिस्तान को आंख दिखाने वाली तोप से स्वतंत्रता दिवस पर दी जाएगी सलामी, भारत में ही है निर्मित, जानिए खासियत

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement