1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वेनेजुएला में अमेरिकी एक्शन के बीच पीएम मोदी को नेतन्याहू का फोन आया, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

वेनेजुएला में अमेरिकी एक्शन के बीच पीएम मोदी को नेतन्याहू का फोन आया, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 07, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 05:44 pm IST

बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है।

Netanyahu and Modi- India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, पीए मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कॉल कर उनसे बातचीत की। बताया जाता है कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के दृष्टिकोण को दोहराया। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है।

भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

दोनों नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ नए साल में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने पर जोर दिया। आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता बरतने का दृष्टिकोण दोहराया और इस खतरे से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत को शेयर किया। उन्होंने लिखा-'अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई और उन्हें और इज़राइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। हमने आने वाले साल में भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद से ज़्यादा मज़बूती से लड़ने के अपने साझा संकल्प को दोहराया।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को गाजा शांति योजना के अमल की जानकारी दी। पीएम मोदी ने गाजा इलाके में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत