1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- 'विदा हो रहे सदस्यों के अनुभव का लाभ अन्य सदस्य उठाएं'

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- 'विदा हो रहे सदस्यों के अनुभव का लाभ अन्य सदस्य उठाएं'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2022 11:37 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 11:56 am IST

राज्य सभा के 72 सांसद आज सदन से रिटायर हो रहे हैं। इन सांसदों को विदाई दी जा रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सदन से विदा हो रहे सदस्यों के अनुभवों से अन्य राज्यसभा सदस्यों को लाभ लेने का आह्वान किया।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : ANI

नई दिल्ली।राज्य सभा के 72 सांसद आज सदन से रिटायर हो रहे हैं। इन सांसदों को विदाई दी जा रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सदन से विदा हो रहे सदस्यों के अनुभवों से अन्य राज्यसभा सदस्यों को लाभ लेने का आह्वान किया। 

पीएम मोदी ने राज्यसभा के सदस्यों के संदर्भ में कहा कि नएपन के साथ अनुभव के मिश्रण से गलती कम होती है। अनुभव का बड़ा महत्व होता है। ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो सदन और राष्ट्र को कमी महसूस होती है। जो अनुभव की गाथा छोड़कर जा रहे हैं यहां रहने वाले अन्य सदस्यों को उनकी गाथा को आगे बढ़ाना होगा। हम सभी उनसे सीखें और जो सर्वोत्तम है उससे सीखकर उसे आगे बढ़ाएं। 

पीएम ने कहा कि ज्ञान से ज्यादा अनुभव की ताकत होती है। इस सदन ने भी हमारे जीवन को बहुत कंट्रीब्यूट किया। भारत की विविधताओं से भरी सामाजिक व्यवस्थाओं से जुड़ी चीजों को हम सदन में महसूस कर रहे हैं। भले ही सदन से निकल रहे हैं लेकिन राष्ट्रहित के लिए इस अनुभव को देश केी चारों दिशाओं में ले जाएं। यह कोशिश हो। साथ ही सदस्यों से अनुरोध है कि अपने अनुभवों को लिखें तो वह अन्य लोगों के लिए भी धरोहर के रूप में काम आए। 

पीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के लिए महापुरुषों ने बहुत कुछ दिया, अब हमें उसे लौटाने की जिम्मेदारी है। सदन से ​विदा हो रहे लोग आजादी के इस महापर्व को अपने अनुभव से कैसे प्र​ेरित कर सकें, यह बहुत जरूरी है।यह कहकर पीएम मोदी ने सदन से विदा हो रहे सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि आज राज्यसभा में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा। क्योंकि राज्यसभा से रिटायर होने वाले 72 सदस्यों को यह समय बोलने के लिए दिया जाएगा। ताकि वे खुलकर अपनी बातें सामने रख सकें। बता दें कि इस साल अगस्त में ये सभी सदस्य अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। 

सभापति आवास पर होगा रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम 

सभी 72 सेवानिवृत होने वाले सदस्यों के लिए उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। इस भोज का आयोजन सभापति के सरकारी आवास पर होगा। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों और इससे पहले रिटायर हुए 19 अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। वहीं सदस्यों के रिटायरमेंट पर होने वाले रात्रि भोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें राज्यसभा सदस्य अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत