1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'सेव सॉइल मूवमेंट' को मिला वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित Webby अवॉर्ड, सबसे ज्यादा वोट मिले

'सेव सॉइल मूवमेंट' को मिला वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित Webby अवॉर्ड, सबसे ज्यादा वोट मिले

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Apr 29, 2023 08:31 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 08:32 pm IST

लाखों लोग ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ से दिल से जुड़े। कई लोगों ने ‘मिट्टी को बचाने का संदेश देते हुए हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा की। कई लोगों ने लंबी दूरी तक पैदल यात्रा भी की।

'सेव सॉइल मूवमेंट' को मिला वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित Webby अवॉर्ड, सबसे ज्यादा वोट मिले- India TV Hindi
'सेव सॉइल मूवमेंट' को मिला वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित Webby अवॉर्ड, सबसे ज्यादा वोट मिले Image Source : YOUTUBE

Save Soil Movement: मिट्टी को बचाने के लिए चलाए गए विश्वव्यापी अभियान ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ को वर्ष 2023 को प्रतिष्ठित वेबी अवॉर्ड हासिल हुआ है। ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ को सामाजिक अभियान और पर्यावरण श्रेणी का यह इंटरनेट का शीर्ष सम्मान प्राप्त हुआ है।  वेबी अवॉर्ड्स जिसके लिए 70 से अधिक देशों से करीब 14 हजार प्रविष्टियां आईं। साथ ही वेबी पीपुल्स वॉयस में 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा डाले गए 2.5 मिलियन से अधिक वोटों के साथ 27वां वेबी अवॉर्ड्स बहुत अहम रहा है। सबसे ज्यादा वोट ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ को प्राप्त हुए।

100 दिन, 27 देश, 30 हजार किलोमीटर लंबी मोटरसाइकिल यात्रा

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मिट्टी बचाने का मैसेज दुनियाभर में फैलाने के उद्देश्य से मोटरसाइकल से 27 देशों में 100 दिन में 30 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा मार्च 2022 से शुरू की। इस कठिन यात्रा के दौरान उन्होंने दुनियाभर के कई देशों के नेताओं, और आमजन से मुलाकात की। यह अब तक का सबसे बड़ा जन आंदोलन बनकर 3.91 अरब लोगों तक पहुंच चुका है। ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ के अंतर्गत 63 देशों के करीब 30 लाख बच्चों ने अपने अपने देशों के नेताओं को मिट्टी बचाने से जुड़े खत लिखे। मिट्टी बचाओ आंदोलन के शुरू होने के बाद से 81 देशों ने मिट्टी के पुनरोद्धार के लिए संकल्प जताया है। इस तरह वैश्विक मंचों पर ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।

‘लाखों लोग मिट्टी बचाने के कैंपेन में दिल से जुड़े‘

‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ के एक साल पूरे होने पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि एक साल पहले यह मूवमेंट लंदन से शुरू किया गया था। ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ की एक साल की जर्नी के बारे में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि इस कैंपेन में कई बड़े देश जुड़े। इन सबसे बड़ी बात यह रही कि लाखों लोग ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ से दिल से जुड़े। कई लोगों ने ‘मिट्टी को बचाने का संदेश देते हुए हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा की। कई लोगों ने लंबी दूरी तक पैदल यात्रा भी की। ताकि यह संदेश दुनिया के लोगों तक पहुंचे। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि ‘लोगों को चाहिए कि वह इस मूवमेंट को अपनी ओर से बढ़ावा दें।  ‘सेव सॉइल मूवमेंट‘ के लिए लोगों को ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरित करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत