1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. World Responsible Nations: जिम्मेदार देशों की लिस्ट में भारत निकला आगे, चीन-रूस और अमेरिका को छोड़ा बहुत पीछे

World Responsible Nations: जिम्मेदार देशों की लिस्ट में भारत निकला आगे, चीन-रूस और अमेरिका को छोड़ा बहुत पीछे

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 04, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 01:33 pm IST

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने साल 2026 के लिए जिम्मेदार देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

World Responsible Nations- India TV Hindi
वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने जारी की World Responsible Nations की लिस्ट Image Source : REPORT/PDF SCREENGRAB

नई दिल्ली: वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने साल 2026 के लिए जिम्मेदार देशों की सूची जारी की है लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस सूची में चीन, रूस और अमेरिका का नाम टॉप 10 में नहीं है। भारत भी इस सूची में टॉप 10 में नहीं है। ऐसे में लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि भारत इस लिस्ट में कहां पर स्टैंड करता है।

पहले-दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?

ये लिस्ट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने 19 जनवरी को प्रकाशित की थी। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सिंगापुर है। यानी वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के मुताबिक, सिंगापुर सबसे जिम्मेदार देश है। इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड और डेनमार्क क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

भारत लिस्ट में कितने नंबर पर है?

इस लिस्ट में भारत को 16वां स्थान मिला है। भारत का स्कोर 0.5515 रहा है। भारत लिस्ट में टॉप 10 में नहीं है लेकिन फिर भी उसने चीन, रूस और अमेरिका को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट को बनाने के लिए कुल 154 देशों  का सर्वे किया गया है। ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है कि उसे चीन, रूस और अमेरिका से ज्यादा जिम्मेदार देश माना गया है।

किस आधार पर बनी लिस्ट?

इस लिस्ट में ईमानदार और अच्छी शासन व्यवस्था, सामाजिक भलाई, पर्यावरण और दुनिया के प्रति जिम्मेदारी को पैमाना बनाया गया है। ये लिस्ट वैश्विक रैंकिग से बिल्कुल अलग बनाई गई है। इसमें किसी देश की आर्थिक या सैन्य शक्ति को नहीं मापा गया है। इस लिस्ट को सिर्फ इस आधार पर तैयार किया गया है कि कोई अपने लोगों और बाहरी लोगों के लिए कितना जिम्मेदारी रखता है।

टॉप 10 में कौन-कौन से देश शामिल?

  1. सिंगापुर
  2. स्विट्जरलैंड
  3. डेनमार्क
  4. साइप्रस
  5. स्वीडन
  6. चेकिया
  7. बेल्जियम
  8. ऑस्ट्रिया
  9. आयरलैंड
  10. जॉर्जिया

अमेरिका, चीन और पाकिस्तान बहुत पीछे

इस लिस्ट में अमेरिका 66वें स्थान पर है। चीन 68वें स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान 90वें स्थान पर है। इस तरह भारत ने 16वां स्थान पाकर इन देशों को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत