1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को राहुल गांधी ने भयानक रक्तस्राव पर पट्टी बांधने जैसा बताया

न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को राहुल गांधी ने भयानक रक्तस्राव पर पट्टी बांधने जैसा बताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 10:58 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की मोदी सरकार की घोषणा भयानक रक्तस्राव पर पट्टी बांधने जैसा है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की मोदी सरकार की घोषणा भयानक रक्तस्राव पर पट्टी बांधने जैसा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी में वृद्धि पर केंद्र सरकार को 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि कर्नाटक सरकार ने किसानों का 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर मार्केटिंग करने का आरोप लगाया और कहा कि कर्नाटक सरकार ने काम किया है। 

उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा एमएसपी में भारी वृद्धि से 12 करोड़ किसानों के लिए 15,000 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है, जोकि भयानक रक्तस्राव पर पट्टी बांधने सरीखा है। इस एमएसपी वृद्धि को कर्नाटक के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए जो हमने कम किसानों का 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। यह मार्केटिंग बनाम काम है।"

राहुल गांधी ने यह बात कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस गठबंधन सरकार द्वारा राज्य के विपदाग्रस्त किसानों को राहत प्रदान करते हुए 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने के बाद कही है। मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को फसल वर्ष 2018-19 की 14 खरीफ फसलों के लिए उनकी लागत पर 50 फीसदी प्रतिफल प्रदान करते हुए एमएसपी की घोषणा की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत