1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती ने साधा राहुल गांधी के गरीबों को पैसे के नारे पर निशाना, याद दिलाया इंदिरा गांधी का ‘गरीबी हटाओ’ नारा

मायावती ने साधा राहुल गांधी के गरीबों को पैसे के नारे पर निशाना, याद दिलाया इंदिरा गांधी का ‘गरीबी हटाओ’ नारा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 29, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 04:33 pm IST

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के ‘अच्छे दिन’ नारे को भी इसी तरह का नारा बताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा कहा है

Mayawati targates Rahul Gandhi and Congress over mimimum basic income slogan- India TV Hindi
Mayawati targates Rahul Gandhi and Congress over mimimum basic income slogan

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबों के लिए जिस युनिवर्सल बेसिक इनकम के नारे का ऐलान किया है उसपर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है और इंदिरा गांधी के समय दिया गया गरीबी हटाओ नारा याद दिलाया है। बसपा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी कहीं वैसा ही छलावा और क्रूर मजाक तो नहीं जैसा पूर्व में 'गरीबी हटाओ' नारा दिया गया था। मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के ‘अच्छे दिन’ नारे को भी इसी तरह का नारा बताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा कहा है।

बसपा की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश की जनता अब उस पार्टी पर ही पूरा-पूरा भरोसा और विश्वास करना चाहिए जो बातें कम और काम अधिक करने वाली पार्टी है, जिसका जनहित में काम करने का रिकॉर्ड भी बेहतरीन और शानदार रहा है।

बसपा की प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि विश्वसनीयता के मामले में कांग्रेस और भाजपा का रिकॉर्ड ऐसा नहीं है कि जनता उनपर आसानी से भरोसा कर ले, इस संबंध में कुछ फैसले अगर लागू हुए तो वे केवल दिखावटी ही साबित हुए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत