1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अब 'अयोध्या कैंट' के नाम से जाना जाएगा फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन, CM योगी ने दी मंजूरी

अब 'अयोध्या कैंट' के नाम से जाना जाएगा फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन, CM योगी ने दी मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2021 02:45 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 02:45 pm IST

यूपी सरकार ने नाम बदलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इसमें कहा गया है कि सीएम योगी ने फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलने का फैसला किया है।

अब 'अयोध्या कैंट' के...- India TV Hindi
अब 'अयोध्या कैंट' के नाम से जाना जाएगा फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन, CM योगी ने दी मंजूरी Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन अब अयोध्या कैंट के रूप में जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला लिया और नाम बदले जाने की घोषणा की। बता दें कि कुछ महीनों पहले इस संदर्भ में प्रस्ताव भेजा गया था जिसे सीएम योगी ने अपनी मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार ने नाम बदलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इसमें कहा गया है कि सीएम योगी ने फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले फैज़ाबाद जिले का नाम बदला गया था। फैजाबाद जिले को अयोध्या कर दिया गया था और अब रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है। यूपी सरकार कई और जगहों का भी नामकरण कर चुकी है इनमें कई जिले शामिल हैं। वहीं, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय किया गया था।

फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के सवाल पर कुछ महीने पहले उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा था कि इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। तब महाप्रबंधक ने ये भी कहा था कि अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन का आकार प्रकार इस तरह का होगा की ट्रेन से उतरते ही श्रद्धालु को एहसास हो जाएगा कि वह एक आध्यात्मिक पौराणिक नगरी में पहुंच चुका है। स्टेशन का निर्माण भगवान राम के मंदिर के मॉडल की तर्ज पर ही किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत