1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चुटकियों में एसिडिटी से पाना है राहत तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

चुटकियों में एसिडिटी से पाना है राहत तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 04:40 pm IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हमें कई बीमारियों ने अपने कब्जे में कर लिया है। बार-बार अनदेखा करने से ये बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकती हैं। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है एसिडिटी।

acidity- India TV Hindi
acidity

हेल्थ डेस्क: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हमें कई बीमारियों ने अपने कब्जे में कर लिया है। बार-बार अनदेखा करने से ये बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकती हैं। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है एसिडिटी।

ऐसे बनती है एसिडिटी

अधिकतर लोग समझते हैं कि एसिडिटी खाना से बनती है लेकिम ऐसा नहीं है सामान्य तौर पर रोटी-सब्जी, दूध व फल खाने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। यह समस्या तब होती है जब आप अधिक मात्रा में कुछ भी खा लेते हैं या गरिष्ठ व तला-भुना भोजन करते हैं। मोटापा कम करने के चक्कर में खाली पेट रहने से भी एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा एक लंबे गैप के बाद खाना या अधिक मात्रा में चाय, ध्रूमपान व शराब का सेवन करना एसिडिटी के मुख्य कार हैं।

इसके कई घरेलू उपाय

तुलसी की पत्तियां
तुलसी आयुर्वेदिक औषधि है। इसकी पत्तियों में सुखदायक, वायुनाशक और वात हरने वाले गुण होते हैं, जो एसिडिटी और पेट की गैस की समस्या से तुरंत राहत देते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल
पेट में गड़बड़ी महसूस होती है और तुलसी की कुछ पत्तियों की तुरंत चबाकर खाएं। या फिर एक कप पानी में चार-पांच तुलसी की पत्तियों को डालकर उबालें और कुछ मिनट के लिए ठंडे होने दें। अब इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पी जाएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल