1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना 2 कप कॉफी पीने के फायदे जान हैरान रह जाएगें आप

रोजाना 2 कप कॉफी पीने के फायदे जान हैरान रह जाएगें आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 04:23 pm IST

कॉफी पीते ही आपके अंदर स्फूर्ति आ जाती है। लेकिन आप जानते है कि कॉपी हमारी नींद भगाने के अलावा हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर इसका सेवन दिन में केवल 2-3 बार किया जाएं। जानिए इसके फायदों के बारें में।

benifit of drinking coffee - India TV Hindi
benifit of drinking coffee

हेल्थ डेस्क: भारतीय समाज में भी धीरे धीरे कॉफी पीने का चलन बढ़ रहा है। आप जब भी सुबह जगते होगे तो आपको सबसे पहले चाय या कॉफी चाहिए। जिसके बिना तो आपकी दिन की शुरुआत ही नही होती है। इसके बिना आपको आलसी बने रहते है। कॉफी पीते ही आपके अंदर स्फूर्ति आ जाती है। लेकिन आप जानते है कि कॉपी हमारी नींद भगाने के अलावा हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर इसका सेवन दिन में केवल 2-3 बार किया जाएं। जानिए इसके फायदों के बारें में।

ये भी पढ़े- जीका वाइरस: जानिए इसके बारें में कुछ खास बातें

तनाव से पाएं छुटकारा

सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने चूहे पर प्रयोग करके पाया कि चूहे को देर तक जागती हालत में रखने के बाद जब उसे कॉफी सुंघाई गई तो दिमाग में उन प्रोटीन पर असर पड़ा जो तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं. सिर्फ तनाव ही नहीं नींद पूरी ना होने पर होने वाली थकावट भी कॉफी से दूर होती है।

पार्किंसंस से मुकाबला
साइंस डेली पत्रिका के मुताबिक पार्किंसंस से जूझ रहे लोगों में कॉफी शरीर पर नियंत्रण बनाने में मददगार साबित होती है. इस स्टडी को करने वाले एक रिसर्चर रोनाल्ड पोस्टूमा के मुताबिक, "वे जो कॉफी के जरिए कैफीन लेते हैं उन्हें पार्किंसंस का कम खतरा होता है।"

दिल को रखें फिट
2006 की एक स्टडी के मुताबिक वे जो हर रोज एक कप कॉफी पीते हैं उन्हें लीवर सिरॉसिस का 20 फीसदी कम खतरा रहता है। लीवर सिरॉसिस जिगर की बीमारी है जो अत्यधिक शराब पीने से होती है, इसमें जिगर खराब हो जाता है या कैंसर भी हो सकता है।

खुशी का एहसास
जो लोग हर रोज एक से चार कप कॉफी पीते हैं उन्हें अवसाद होने का 10 फीसदी कम खतरा रहता है। यह सिर्फ कैफीन के ही कारण नहीं, बल्कि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो खुश रहने में मदद करते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल