1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 07:22 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर स्नान करते हैं।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।आज रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है ।आज नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा ।इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है ।आज कोई नया दोस्त बन सकता है। आज घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा ।

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।आज ऑफिस में सीनियर आपके  काम से खुश होकर आपको पेन गिफ्ट कर सकते हैं । आज अचानक रूका पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है ।आज बिजनेस से रिलेटेड यात्रा भी कर सकते हैं ।हालांकि आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा ।आज  बाहर जाते समय एक बूंद शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल