1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 07:22 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर स्नान करते हैं।

horoscope
Image Source : INDIA TVhoroscope

तुला राशि - आज का दिन मिलाजुला रहेगा ।आज सोसाइटी में कुछ लोग आपकी अच्छाईयों को पहचानेंगे ।पिता के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे । आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के चांस है, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । आज घरेलू वस्तुओं को खरीदते हुए थोड़े परेशान हो सकते हैं, बेहतर होगा कि आप पहले से विषय सूची बनाकर ही मार्केट जायें ।दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपका दिन शुभ जायेगा ।

वृश्चिक राशि - आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसी ऊर्जा के साथ ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम भी पूरा कर लेंगे ।विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक से धन लाभ हो सकता है, नये कारोबार शुरू करने के योग भी बन रहे हैं ।आज पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल