1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

27 जुलाई 2018 राशिफल: गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 07:22 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर स्नान करते हैं।

horoscope
horoscope

धनु राशि - आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा ।आज ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे ।लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा ।आज किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिल सकता है ।इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी ।आज चावल और दाल किसी अनाथ आश्रम में दान करें, आपको अच्छा लगेगा।

मकर राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी । आज ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे ।आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में पार्टी जैसा माहौल बना रहेगा ।आज जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे बने रहेंगे, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा ।आज किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल