1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 जनवरी: विषकुंभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

राशिफल 4 जनवरी: विषकुंभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 07:28 pm IST

Aaj Ka Rashifal in Hindi, आज का राशिफल 3 जनवरी 2018, Daily Horoscope in Hindi; अश्लेषा नक्षत्र में विषकुंभ नाम का अशुभ योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। इस योग के कारण बिजनेस, नौकरी आदि में हानि हो सकती है। जानिए...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज बृहस्पतिवार, यानी गुरु का दिन है और गुरु को भाग्य और विद्या का कारक माना जाता है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग लग रहा है। जो कि सूर्योदय से शाम 07:32 तक रहेगा। इस समय कानून संबंधी काम करना शुभ माना जाता है। वहीं दूसरी ओर अश्लेषा नक्षत्र में विषकुंभ नाम का अशुभ योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। इस योग के कारण बिजनेस, नौकरी आदि में हानि हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जायेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिशों में भी सफल रहेंगे, कारोबार में तरक्की होगी। आज आप सुरक्षित निवेश की दिशा में भी कदम बढ़ायेंगे।। रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।  

वृष राशि
आज बिजनेस के नए मौके मिलने की संभावना है। आप परिवार से जुड़े किसी मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बुज़ुर्गों की सलाह से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। किसी करीबी के साथ अगर कोई खटपट चल रही है तो संबंध को फिर से सुधारने के लिए दिन अच्छा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल