1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: वीकेंड पर कुछ राजस्थानी डिश मनाने का है मन तो इस आसान तरीके से ट्राई करें गट्टे की सब्जी

Recipe: वीकेंड पर कुछ राजस्थानी डिश मनाने का है मन तो इस आसान तरीके से ट्राई करें गट्टे की सब्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 08:14 pm IST

बेसन गट्टे की सब्जी राजस्थान की सबसे फेमस रेसिपी में से एक मानी जाती है। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। जानिए राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाने की विधि।

राजस्थानी गट्टे की सब्जी- India TV Hindi
राजस्थानी गट्टे की सब्जी Image Source : INSTAGRAM/AMI_COOKBOOK

अगर इस वीकेंड आप कुछ राजस्थानी खाना खाने की सोच रहे हैं तो घर पर राजस्थान की कई प्रसिद्ध और टेस्टी सब्जी बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है गट्टे की सब्जी। बेसन से बनाई गई ये सब्जी आपकी फैमिली को इतनी ज्यादा पंसद आएगी वो आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। जानिए घर पर राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाने की सिंपल विधि। 

गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

गट्टे बनाने के लिए सामग्री

  • डेढ़ कप बेसन
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच सौंफ
  • एक चुटकी नमक
  • आधा कप दही
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • तीन चम्मच कुकिंग ऑयल

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन के लड्डू, दुबले व्यक्ति को भी बना देंगे हष्ट पुष्ट

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 मीडियम साइज के प्याज कटे हुए
  • 2-3 हरी मिर्च कटी हुई
  • आधा कप टमाटर प्यूरी
  • 5-6 लहसुन की कली कटी हुई
  • एक इंच अदरक कद्दूकस की हुई
  • 1 चौथाई चम्मच हींग
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच हल्दी
  • तेल
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट चने का सत्तू, ये रहा बनाने का आसान तरीका

ऐसे बनाएं बेसन के गट्टे की सब्जी

गट्टे बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन, जीरा, सौफ, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें  दही और तेल डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। अब इसकी लंबी सी लोई (बेलन की तरह) बना लें। इसके बाद इसे 15-20 मिनट एक कपड़े से ढक कर रख दें। अब एक बड़े पैन में 6-7 कप पानी डालकर इस लोई को उबाल लें। उबलने के बाद इस लोई को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब पैन में ऑयल डालकर इन्हें धीमे से फ्राई कर लें।

सब्जी बनाने की तरीका

सबसे पहले ग्रेवी बनाने के लिए एक ग्राइडर में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर प्यूरी बना लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद हींग और जीरा डालें। इसके बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसमें सभी मसालों को डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगें तो इसमें बेसन के गट्टे डालकर 2 मिनट अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें एक कप पानी डालकर धीमी आंच में 5-6 मिनट में पकने दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब आपकी ग्रेवी बनकर तैयार है। इसे आप कटा हुई हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करे।

Recipe: मिस कर रहे हैं शादी में बनने वाला मूंग दाल हलवा तो इस तरह घर पर करें ट्राई, जाए बिना मिलेगा वही स्वाद

Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल में पाव भाजी बनाना है बड़ा आसान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

गर्मियों में खीरा-बूंदी का नहीं बनाइए 5 मिनट वाला ये मिंट रायता, खाने के स्वाद को कर देगा दोगुना

Recipe: घर पर बिना ओवन झटपट यूं बनाएं तवा चीज गार्लिक ब्रेड, बच्चे हो जाएंगे खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल