1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं क्रिस्पी गोभी मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि रहेगा हमेशा याद

Recipe: ऐसे बनाएं क्रिस्पी गोभी मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि रहेगा हमेशा याद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 01:09 pm IST

अगर आपका मन कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का कर रहा है तो गोभी मंचूरियन ट्राई कर सकते हैं। यह पार्टी के लिए भी अच्छा स्टार्टर्स माना जाता है। इसके साथ ही ये बच्चों को काफी पसंद है।

गोभी मंचूरियन  रेसिपी- India TV Hindi
गोभी मंचूरियन  रेसिपी Image Source : INSTAGRAM//INSTA.RAJ

आपके कई तरह की टेस्टी मंचूरियन खाई होगी। लेकिन अगर आपका मन कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का कर रहा है तो गोभी मंचूरियन ट्राई कर सकते हैं। यह पार्टी के लिए भी अच्छा स्टार्टर्स माना जाता है। इन दिनों कोरोना वायरस के कारण हम बाहर का फूड खाने से काफी बच रहे हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। गोभी मंचूरियन बनाना काफी सिंपल होता है। जिसे मैदा कई तरह की सब्जियों और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। जिसे देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यह रेसिपी बच्चों की तो फेवरेट मानी जाती है। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं गोभी मंचूरियन। 

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री

  • एक कटी हुई गोभी
  • एक कप मैदा
  • आधा कप मक्के का आटा
  • आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए ऑयल 

Recipe: कुछ खाना है इंस्टेंट और क्रिस्पी तो बनाएं ये बूंदी फ्राई सब्जी, 5 से 8 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

सॉस बनाने के लिए सामग्री

  • 1 मीडियम साइज के प्याज कटे हुए 
  • आधा कप हरे प्याज की कालिया कटी हुई
  • एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • एक चम्मच सोया सॉस
  • आधा चम्म चिली सॉस
  • एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • 4-5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • दो चमम्च टमाटर कैचप
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

Recipe: स्टफ्ड पराठे या फिर कचोरी के साथ खाएं ये तीखी चटपटी दही और मिर्च की चटनी, फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

ऐसे बनाएं गोभी मंचूरियन

सबसे पहले एक पैन में पानी और गोभी डालकर धीमी आंच में 3-4 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इसका पानी हटाकर इसे रख दें। जिससे कि इसका पूरा पानी निकल जाए। अब एक बाउल में मैदा, मक्के का आटा, नमक, लहसुन-अदरक का पेस्ट और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट करके घोल बना लें।  अब इसमें गोभी डालकर मिला लें। 

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे। गर्म हो जाने के बाद इसमें गोभी के टुकड़े डालकर हल्का ब्राउन भून लें। 

Recipe: इस वीकेंड बनाएं ठेले वाली चटपटी चाट मटर, घर बैठे-बैठे मिल जाएगा स्ट्रीट फूड का मजा

अब इसी कढ़ाई में सॉस बनाएंगे। इसके लिए कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें प्याज, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च और शिमला मिर्च भी डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें चिली सॉस, टमैटो कैचप, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। हल्का फ्राई करने के बाद इसमें गोभी डालकर 2-3 मिनट अच्छी तरह से फ्राई कर लें। आपकी गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है। हरे प्याज से गार्निश करते हुए इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।  

Recipe: ब्रेकफास्ट में यूं बनाएं हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल का चीला, ये रहा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल