आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगी। आपको ध्यान होगा कि- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हमने दस दिनों तक चलने वाले गंगा दशहरा के बारे में चर्चा की थी और आज दशमी तिथि को यह समाप्त हो रहा है।
आज के दिन को श्री गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन गंगा मैय्या का आविर्भाव पृथ्वी पर हुआ था। आप जानते हैं कि राजा भगीरथ की कठिन तपस्या के कारण अवतरित गंगा जी का वेग सहने की सामर्थ्य पृथ्वी मे न होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं के बीच स्थान दिया, जिससे धारा के रूप में पृथ्वी पर गंगा का जल उपलब्ध हो सके। आज के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति पापमुक्त हो जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर आप गंगा नदी में स्नान करने न जा सके तो अपने घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर, उससे स्नान करें और दोनों हाथ जोड़कर मन ही मन गंगा मैय्या को प्रणाम करें।
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार प्रतिपदा से लेकर आज गंगा दशहरा तक गंगा स्त्रोत का पाठ करना भी बहुत लाभदायक होता है इससे व्यक्ति को पापकर्मों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा आज रात 1 बजकर 3 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। सत्ताईस नक्षत्रों में से हस्त नक्षत्र का 14वां स्थान है। हस्त का अर्थ होता है- हाथ और इसका प्रतीक चिन्ह भी हाथ का पंजा होता है। यह चिन्ह हमारे भाग्य को दर्शाता है। इस नक्षत्र को परिश्रम करने की क्षमता, विशेष रूप से हाथ की कला से किये जाने वाले कार्यों के साथ जोड़ा जाता है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्रदेव हैं। साथ ही इसका संबंध रीठा के पेड़ से बताया गया है।
वास्तु टिप्स: तिजोरी वाले कमरे में कराएं इस कलर का पेंट, घर पर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हस्त नक्षत्र में नामकरण, विद्या आरंभ, नई दुकान खोलना, किसी नये भवन की नींव रखना, विवाह आदि से जुड़े कार्य करना और वाहन खरीदना, ये सब कार्य शुभ माने जाते हैं। आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतीपात योग लग जायेगा, जो की कल सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। सिद्धि योग में किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने तथा प्रभु का नाम जपने के लिए उत्तम है। वहीं अगर व्यतीपात योग की बात करें तो इस योग में कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है।
साथ ही आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रवि योग और कुमार योग दोनों ही रहेंगे। दोनों ही योग शुभ योग माने जाते ही और आज इन दोनों योगों का संयोग आपके सभी कार्यों को पूरा करने वाला है।
पंक्तियां है- शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्ति हरे देवि! नारायणि ! नमोऽस्तु ते॥
आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपको हर प्रकार की मुसीबतों से बाहर निकलने में आसानी होगी।
Vastu Tips: घर में हाथी के जोड़े की मूर्ति रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

ॐ नमः शिवायै गङ्गायै शिवदायै नमो नमः।
नमस्ते विष्णुरुपिण्यै, ब्रह्ममूर्त्यै नमोऽस्तु ते॥
आज के दिन इन पंक्तियों का 540 बार जप करने से ही आप अपने अन्दर अपार शक्तियों का संचार महसूस करेंगे।

संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते।
ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः॥
आज के दिन ऐसा करने से आपको लम्बे समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही महामारी के भी से भी मुक्ति मिलेगी।
भुक्ति मुक्ति प्रदायिन्यै भद्रदायै नमो नमः।
भोग उपभोग दायिन्यै भोगवत्यै नमोऽस्तु ते॥
आज के दिन इन पंक्तियों का जप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आपका कल्याण होगा।
संपादक की पसंद