1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ...तो इस कारण सावन में महिलाओं का हरी चूड़िया पहनना माना जाता है शुभ

...तो इस कारण सावन में महिलाओं का हरी चूड़िया पहनना माना जाता है शुभ

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 20, 2017 11:23 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 11:24 am IST

सावन माहिलाओं के लिए भी बहुत ही खास है। इस माह में सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती है। इसके साथ ही वह हरे रंग की चूड़िया और साड़ियां पहनती है। जानिए क्या है कारण...

green- India TV Hindi
green

धर्म डेस्क: इऩ दिनों सावन अपने पूरे शबाब में है। हर कोई इसको अपने-अपने तरीके से एंजॉय कर रहा है। हिंदू धर्म में सावन को सबसे पवित्र माह माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शिव की पूजा की जाती है। जिससे वह प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि हमारे ऊपर बनाए रखें। (सावन में भगवान शिव को चढ़ाए इस रंग के फूल, होगी हर इच्छा पूरी)

सावन माहिलाओं के लिए भी बहुत ही खास है। इस माह में सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती है।  इसके साथ ही वह हरे रंग की चूड़िया और साड़ियां पहनती है

श्रावण मास मे ही ऋतु परिवर्तन भी होता है। इस महीने में सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार भी करती हैं। अपने श्रृंगार में वे हरे रंग की चूड़ियों व हरे रंग की साड़ियों को अधिक महत्व देती हैं। इसके पहनने के पीछे सभी लोग अपने-अपने विचार देते है। आखिर सावन में हरें रंग की चूड़ियां क्यों पहनी जाती है। इसके पीछे क्या कारण है। जानिए

इस कारण पहना जाता है ये रंग

महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए हरी चूड़िया और सोलह श्रृंगार पहनती है। हरे रंग को खुशहाली से जोड़ा गया है। इसी कारण सावन में महिलाएं इस रंग को पहनती है।

ये भी है एक कारण
सावन के महीने में शिव के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। इस माह में हरा रंग पहनने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं क्योंकि इस समय में मनुष्य स्वयं को प्रकृति के साथ जोड़ लेता है। इसके अलावा हरे रंग की चूड़ियां पहनने से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।(सावन में महामृत्युंजय मंत्र करते समय न करें ये गलतियां, हो सकते है शिव रुष्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल