1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP में BJP की जीत पक्की करने के लिए RSS ने संभाला मोर्चा, 4000 कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

MP में BJP की जीत पक्की करने के लिए RSS ने संभाला मोर्चा, 4000 कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 10, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 12:20 pm IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आए सर्वे और जमीनी फीडबैक के बाद से बीजेपी चिंतित है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीजेपी की मदद के लिए आगे आया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। उससे पहले चुनाव के आए सर्वे और फीडबैक ने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही वजह है कि अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। संघ के कार्यकर्ता जमीनी फीडबैक तो जुटा ही रहे हैं। साथ में सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत करा रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए तमाम मीडिया हाउस के सर्वे और जमीनी फीडबैक के बाद से बीजेपी चिंतित है और वह जमीनी हालात में सुधार लाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

मदद के लिए आगे आया RSS

एक तरफ जहां पार्टी ने बड़े चेहरों को मैदान में उतरकर हालात संभालने की कोशिश की है। वहीं, दूसरी ओर अब आरएसएस भी बीजेपी की मदद के लिए आगे आया है। संघ से जुडे़ सूत्रों का कहना है कि विभिन्न अनुशंगिक संगठनों से नाता रखने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बीते दो माह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं, लेकिन अब इन पर एक बड़ी जिम्मेदारी आन पड़ी है और वह है राज्य का विधानसभा चुनाव।

MP चुनाव: गोल पोस्ट बदलकर जीत की तलाश में BJP, एंटी-इनकंबेंसी से निपटने के लिए किया बड़ा फेरबदल

जमीनी स्थिति में सुधार लाने की जिम्मेदारी 

पिछले दिनों में इन जमीनी स्तर पर काम कर रहे हजारों स्वयंसेवकों का जो फीडबैक आया है उसके बाद से ही संघ की ओर से विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए मदद की रणनीति बनाई गई है। सूत्रों की मानें तो चार हजार से ज्यादा संघ से नाता रखने वाले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को बीजेपी की जमीनी स्थिति में सुधार लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह वे संगठन हैं, जो सामाजिक तौर पर अलग-अलग वर्गों के बीच काम करते हैं। किसानों के बीच काम करते हैं, आदिवासियों के बीच काम करते हैं।

चुनाव से पहले धार्मिक माहौल बनाने के कार्यों में जुटा RSS, सहयोगी संगठन भी सक्रिए

बीजेपी की जमीन को मजबूत करने में जुटे

ये लोग समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच पहुंचकर बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार तो कर ही रहे हैं। साथ ही लोगों को इस बात के लिए सहमत कर रहे हैं कि वर्तमान हालात में अगर राष्ट्रवादी पार्टी सत्ता से बाहर होती है तो देश का बड़ा नुकसान होगा। इस दौरान कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने, राम मंदिर और तीन तलाक जैसे कानून पर भी चर्चा हो रही है। इसके अलावा समान नागरिक संहिता को देश के लिए जरूरी बताया जा रहा है। कुल मिलाकर संघ से जुड़े लोग बीजेपी की जमीन को मजबूत करने में लगे हैं।

-IANS इनपुट के साथ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।