1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जब बादलों के बीच फंस गया शिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर

जब बादलों के बीच फंस गया शिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2020 07:55 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 07:55 am IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब बाढ़ प्रभावित का हवाई जायजा लेने निकले थे, तब उनका हेलिकॉप्टर बादलों में फंस गया। हर तरफ बादल ही बादल थे।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Image Source : PTI

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब बाढ़ प्रभावित का हवाई जायजा लेने निकले थे, तब उनका हेलिकॉप्टर बादलों में फंस गया। हर तरफ बादल ही बादल थे। यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री चौहान ने किया। चौहान ने बताया है कि शनिवार को वह बाढ़ के हालात का जायजा लेने हेलिकॉप्टर से निकले थे। जब उनका हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजर रहा था, तभी बादल काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर इन बादलों के बीच फंस गया था। पायलटों ने सूझबूझ का परिचय दिया और सुरक्षित निकाला।

उन्होंने दोनों पायलटों को भी धन्यवाद दिया है और कहा कि पायलटों ने उस समय सूझबूझ का परिचय दिया था। पायलटों से उन्होंने कहा कि "जब कभी ऐसी स्थिति हुआ करे तो बता दिया करें।"

मुख्यमंत्री ने बताया, "बादलों का एक ऐसा समूह होता है, जिसमें करंट होती है और वह हेलिकॉप्टर को अपनी तरफ खींचते हैं। इससे विमान की पंखियां भी टूट सकती हैं और बड़ा नुकसान हो सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।