1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गडकरी मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले बोले- कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी पार्टी

गडकरी मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले बोले- कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी पार्टी

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 02, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Mar 02, 2024 02:39 pm IST

बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश हमेशा नागरिकों और मुसलमानों को भ्रमित करने की रही है। कांग्रेस, बीजेपी और उसके नेताओं के खिलाफ गलत बातें ही फैलाएगी।

Chandrashekhar Bawankule- India TV Hindi
चंद्रशेखर बावनकुले Image Source : FILE

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एडिटेड वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी इस बात को सहन नहीं करेगी और कांग्रेस पर कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस पार्टी का ब्लड ही ऐसा है। उन्हें इस बात का ब्लड कैंसर है। कांग्रेस पार्टी ने जीवनभर नागरिकों को भ्रमित करने की कोशिश की है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नितिन गडकरी का विकास कार्यों में योगदान रहा है, ऐसे में उनके वीडियो से छेड़खानी करना और चीटिंग करना निंदाजनक है। कांग्रेस घबरा गई है क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार होने वाला है। कांग्रेस ये कोशिश कर रही है कि बीजेपी में असंतोष और कंफ्यूजन पैदा हो। कांग्रेस ऐसे काम करके नितिन गडकरी के व्यक्तित्व को कम नहीं कर सकती। इसकी बदला जनता लेगी। कांग्रेस को गडकरी के साथ चीटिंग करना महंगा पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ नितिन गडकरी ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। पार्टी के लिए, उसके विचारों के लिए नितिन गडकरी ने काम किया है। गरीब आदमियों के लिए काम किया है। ऐसे इंसान के लिए गलत तरीके की बात करने पर जनता उन्हें (कांग्रेस) नहीं छोड़ेगी। इस मामले में लीगल नोटिस भी जारी किया गया है। जहां तक नागपुर लोकसभा का सवाल है, नागपुर लोकसभा पर 65% से ज्यादा वोट लेकर, नितिन गडकरी दोबारा इस नागपुर में रहने वाले हैं।

बावनकुले ने कांग्रेस पर भ्रमित करने का आरोप लगाया

बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश हमेशा नागरिकों और मुसलमानों को भ्रमित करने की रही है। कांग्रेस, बीजेपी और उसके नेताओं के खिलाफ गलत बातें फैलाएगी। वह पीएम के बारे में गलतफहमी फैलाएगी। कांग्रेस पार्टी का ब्लड ही ऐसा है। ब्लड कैंसर है उन्हें इस बात का।

लोकसभा चुनाव की तैयारी पर क्या कहा?

बावनकुले ने लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह विदर्भ की 6 लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा के लिए 5 मार्च को अकोला आ  रहे हैं। अमरावती लोकसभा, अकोला लोकसभा, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर की कोर कमेटी एवं इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक लेंगे और हर लोकसभा से 71 कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अमित शाह उन 6 लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा करेंगे जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट के सांसद मौजूद हैं। उसी दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह जलगांव संभाजी नगर में सभा को संबोधित करेंगे। 6 मार्च को महिलाओं के सम्मेलन नारी शक्ति वंदन को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से संवाद साधेंगे, जिसमें लगभग 25 लाख महिलाएं जुड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक सम्मेलन को 4 मार्च को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग एक लाख युवा सामिल होंगे। नमो युवा सम्मेलन के नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो नागपुर में होगा।

शरद पवार पर क्या बोले बावनकुले?

शरद पवार की डिनर डिप्लोमेसी के संबंध में बावनकुले ने कहा कि जो भी बारामती जाता है, उसे शरद पवार भोजन के लिए निमंत्रण देते ही हैं। मुख्यमंत्री और दोनों मुख्यमंत्री वहां पहुंच रहे हैं इसलिए उन्होंने निमंत्रण दिया होगा, मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा है कि कार्यक्रम की काफी व्यस्तता है, इसलिए इस समय नहीं आ पाएंगे, कभी न कभी जरूर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 

यूपी के इस शहर में एम्स की तर्ज पर बनेगा 700 बेड का हॉस्पिटल, 800 करोड़ होंगे खर्च

गंगा नदी के हैं और भी नाम, अलग-अलग राज्यों में इन नामों से पुकारा जाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।