1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'उनकी पूरी पार्टी लेकर आ गए हम', शिरडी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर साधा निशाना

'उनकी पूरी पार्टी लेकर आ गए हम', शिरडी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर साधा निशाना

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 17, 2023 07:44 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 08:17 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे। यहां फडणवीस ने शरद पवार के बयान पर पलटवार किया।

Devendra Fadnavis targeted Sharad Pawar in Shirdi said my fear continues even today- India TV Hindi
शरद पवार पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना Image Source : @DEV_FADNAVIS

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज शिरडी पहुंचे थे। यहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके साथ थे। देवेंद्र फडणवीस ने यहां शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने पिछली बार कहा था कि मैं फिर आऊंगा। उसकी दहशत आज तक कायम है। आज भी लोग दहशत में हैं। उन्होंने शरद पवार का नाम लिए बगैर कहा कि कल राष्ट्रीय नेता ने कहा कि फडणवीस मोदी की तरह बोल रहे हैं, लेकिन फडणवीस फिर वापस कैसे आए? 

देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, 'मैंने जब कहा था फिर आऊंगा तो लोगों ने फिर चुनकर दिया था। कुछ लोगों ने बेईमानी की इसलिए फिर सत्ता पर नहीं आ सका। लेकिन याद रखो जिन्होंने हमसे बेईमानी की उनकी पूरी पार्टी ही लेकर हम आए हैं। इसलिए कोई शंका न रखें।' बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को कहा था कि अगले साल फिर तिरंगा फहराऊंगा। इस बयान पर शरद पवार ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। 

शरद पवार ने फडणवीस के लिए कही थी ये बात

शरद पवार ने कहा कि ऐसी बातें महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी, लेकिन सभी को मालूम है कि फिर क्या हुआ था? दरअसल महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन में सरकार बनाने को लेकर अड़चन आ गई थी। इसके बाद तत्कालीन शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई थी। हालांकि यह सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करने से पहले ही गिर गई। दरअसल एकनाथ शिंदे व उनके समर्थक विधायकों ने शिवसेना छोड़ दिया और भाजपा के साथ गठबंधन कर राज्य में सरकार बनाने का काम किया। इसके बाद शरद पवार के भतीजे अजित पवार भी अब भाजपा और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के साथ आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।