नई दिल्ली। गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 66.82 पर खुला है। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 66.70 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े: Womens Day Special: वुमेन पावर के दम पर इन शेयरों में मिला 125% का बड़ा रिटर्न, आगे भी है अच्छे मौके
दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक
- बुधवार को रुपया दो दिनों की तेजी के बाद डालर के सामने कमजोर पड़ गया। बैंकों और एक्सपोर्टर्स की डॉलर मांग बढ़ने से रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 66.70 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े: बाजार की तेजी में बड़े निवेशक कर रहे है इन मिडकैप शेयरों में खरीदारी, आप भी दांव लगाकर उठाए फायदा
फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजरें
- अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व अगले हफ्ते ब्याज दरों पर फैसला लेगा। माना जा रहा है कि इस बार की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती है।
यह भी पढ़े: Double Benefit: इन छोटी कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, अब ऐसे कमाए डबल मुनाफा
संदर्भ दर
- भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 66.6362 रुपए प्रति डॉलर और 70.4011 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की है।