1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना 6500 रुपये और चांदी 11,300 रुपये हुई महंगी, गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला जारी

सोना 6500 रुपये और चांदी 11,300 रुपये हुई महंगी, गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला जारी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 21, 2026 07:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 07:28 pm IST

आज चांदी की कीमतों में लगातार 9वें दिन बंपर तेजी जारी रही और इसने स्थानीय सर्राफा बाजार में एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतें बीते कई दिनों से रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी सिलसिले में, आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 6500 रुपये (4.24 प्रतिशत) की बंपर बढ़ोतरी के साथ 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 5100 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। मंगलवार को सोने की कीमतें पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के पार पहुंची थी।

चांदी की कीमतों में लगातार 9वें दिन तेजी

सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में लगातार 9वें दिन बंपर तेजी जारी रही और इसने स्थानीय सर्राफा बाजार में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बुधवार को चांदी की कीमत 11,300 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बताते चलें कि मंगलवार को चांदी का भाव 20,400 रुपये बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में इससे पहले कभी भी एक दिन में इतनी बड़ी तेजी नहीं देखी गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को सोने और चांदी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें लगातार सेफ-हेवन डिमांड और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में मजबूत इन-फ्लो के कारण रिकॉर्ड तोड़ रैली देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तंग आपूर्ति की स्थिति, मजबूत निवेश मांग और कमजोर रुपये के कारण घरेलू बाजार में दोनों धातुओं का कारोबार अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में काफी प्रीमियम पर हो रहा था। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म FOREX.com के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने ने पहली बार 4800 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर दिया, जिसमें हाजिर कीमतें 124.97 डॉलर (2.62 प्रतिशत) बढ़कर 4888.46 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

ऑल टाइम पर पहुंची हाजिर चांदी की कीमत

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते तनाव, राजकोषीय और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं पर ग्लोबल यील्ड में वृद्धि एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रही है। विदेशी ट्रेड में हाजिर चांदी लगातार मजबूत कारोबार कर रहा है। बुधवार को, हाजिर चांदी की कीमतें 0.33 प्रतिशत बढ़कर 94.91 डॉलर प्रति औंस हो गईं, जबकि पिछले सेशन में ये 95.89 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। एनालिस्ट्स ने कहा कि लगातार बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक चुनौतियों के कारण बुलियन की कीमतों में भी लगातार तेजी दर्ज की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा