1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News I

BUSINESS NEWS I

  • ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव

    ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है। ईरान और वेनेजुएला की ओर से आने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे 20,00,000 बैरल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:25 PM IST
  • LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST
  • पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

    पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

    पाकिस्तान को कर माफी योजना से कर के रूप में भारी-भरकम रकम मिली है। यह योजना पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में किये गये निवेश या संपत्तियों को वैध करने और रिटर्न में उनकी घोषणा के लिये शुरू की गई। पाकिस्तान में लगभग 5,000 लोगों ने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया है और अब तक कर के रूप में करीब 80 अरब रुपए जमा होने की उम्मीद है। सरकार की यह योजना आज बंद हो रही है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 11:29 AM IST
  • कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST
  • विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती जा रही है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर कोर्ट ने विजय माल्या ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने माल्या को 27 अगस्त को हाजिर होने नोटिश दिया है। ED ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी कि नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित किया जाए साथ ही उसकी प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया जाए

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:23 PM IST
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2018 के न्यूनतम स्तर पर, 2 महीने में 16 अरब डॉलर की कमी

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2018 के न्यूनतम स्तर पर, 2 महीने में 16 अरब डॉलर की कमी

    डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में लगातार गिरावट के पीछे बड़ी वजह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट भी है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून को खत्म हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया है जो 2018 में सबसे कम स्तर है और रिकॉर्ड स्तर से करीब 16 अरब डॉलर कम है

    बिज़नेस | Jun 28, 2018, 01:15 PM IST
  • अब भारत में नहीं रहती है दुनिया की सबसे गरीब आबादी, अमेरिकी शोध संस्थान की रिपोर्ट का निष्कर्ष

    अब भारत में नहीं रहती है दुनिया की सबसे गरीब आबादी, अमेरिकी शोध संस्थान की रिपोर्ट का निष्कर्ष

    गरीबी में लगातार कमी के चलते भारत अब दुनिया में सबसे बड़ी गरीब आबादी वाला देश नहीं रहा है। अमेरिका के शोध संस्थान ब्रूकिंग्स ने अपने एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। फर्म के ब्लाग में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार 2018 की शुरुआत में ही, अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रही सबसे बड़ी आबादी के लिहाज से नाइजीरिया, भारत से आगे निकल गया। यही नहीं, कांगो जल्द ही इस सूची में दूसरे नंबर पर आ सकता है।

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 08:24 PM IST
  • MSME उद्यमों में 4 साल में 4 करोड़ नौकरियां पैदा हुई: गिरिराज

    MSME उद्यमों में 4 साल में 4 करोड़ नौकरियां पैदा हुई: गिरिराज

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) ने देशभर में पिछले चार साल के दौरान चार करोड़ नौकरियां सृजित हुई हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME) गिरिराज सिंह ने कहा कि 2014-18 के बीच 16 लाख उद्यमियों को बिना गारंटी के ऋण देने, 15 लाख लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम से जोड़ने और कारीगरों एवं विनिर्माताओं के लिए 94 क्लस्टर स्थापित करने जैसी पहलों से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 07:04 PM IST
  • 125 रुपये का सिक्का होगा जारी, सांख्यिकी दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे जारी

    125 रुपये का सिक्का होगा जारी, सांख्यिकी दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे जारी

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को पड़ रहे पी सी महालनोबिस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे। महालनोबिस जयंती को सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह जानकारी देते हुए सांख्यिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष सांख्यिकी दिवस का विषय ' आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता विश्वास ' है।

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 06:29 PM IST
  • काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी: TRAI

    काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी: TRAI

    दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि वह मार्च तिमाही में काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माने लगाने के अंतिम चरण में है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (TRAI) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए नियामक जुर्माना लगाने के अंतिम चरण में हैं।

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 06:19 PM IST