1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News I

BUSINESS NEWS I

  • एथनॉल का भाव 2.85 रुपए बढ़ा, पहली बार बी श्रेणी के शीरे से तैयार एथनॅाल का भी दाम तय

    एथनॉल का भाव 2.85 रुपए बढ़ा, पहली बार बी श्रेणी के शीरे से तैयार एथनॅाल का भी दाम तय

    चीनी के रिकार्ड उत्पादन से इसकी कीमतों में गिरावट और मिलों पर गन्ना किसानों के भारी बकाए की समस्या के बीच सरकार ने निम्न श्रेणी के शीरे (सी-मोलैसेस) से उत्पादित एथनॉल का भाव 2.85 रुपए बढ़ाकर 43.70 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। यह दर दिसंबर 2018 से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए होगी। इसके साथ साथ पहली बार बी श्रेणी के शीरे से उत्पादित एथनॉल का भी मूल्य तय किया गया है और इसे 47.49 रुपए प्रति लीटर रखा है ताकि मिले एथनॅाल के उत्पादन की ओर अधिक प्रेरित हों।

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 06:10 PM IST
  • GST के 1 साल का सफर, 11 महीने में 10 लाख करोड़ से ज्यादा टैक्स हुआ इकट्ठा

    GST के 1 साल का सफर, 11 महीने में 10 लाख करोड़ से ज्यादा टैक्स हुआ इकट्ठा

    देश में नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को लागू हुए 1 साल पूरा हो रहा है, पिछले साल पहली जुलाई से यह टैक्स व्यवस्था लागू हो गई थी। तब से लेकर अबतक सरकार की तरफ से 11 महीने की टैक्स उगाई के आंकड़े जारी किए जा चुके हैं, सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 11 महीने यानि जुलाई 2017 से लेकर मई 2018 तक देश में GST के तहत 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स इकट्ठा हो चुका है

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 05:03 PM IST
  • कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद

    कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट की वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से दबाव देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 272.93 प्वाइंट घटकर 35217.11 और निफ्टी 97.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10671.40 पर बंद हुआ है

    बाजार | Jun 27, 2018, 03:52 PM IST
  • अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

    अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

    अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 01:01 PM IST
  • क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची

    क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची

    अमेरिका में पढ़ाई के लिए हर साल भारत के मुकाबले चीन से दोगुने से भी ज्यादा छात्र जाते हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया की बड़ी अमेरिकी कंपनियों में CEO ज्यादातर भारतीय बन रहे हैं न की चीन के लोग। चीन आजकल इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिकी कंपनियों में चीनियों मुकाबले ज्यादा भारतीय CEO क्यों बनते जा रहे हैं?

    बिज़नेस | Jun 21, 2018, 01:03 PM IST
Advertisement
Advertisement
  • बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र शुरू करने का 69% लक्ष्य पूरा, 18 हजार शाखाओं में शुरू हुए केंद्र

    बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र शुरू करने का 69% लक्ष्य पूरा, 18 हजार शाखाओं में शुरू हुए केंद्र

    सरकार ने बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र खोले जाने का जितना लक्ष्य रखा है वह 69 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने इसके बारे में जानकारी दी है। अजय भूषण पांडेय के मुताबिक अबतक देशभर में बैंकों और डाकघर परिसरों में 18 हजार आधार केंद्र खोले जा चुके हैं

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 01:28 PM IST
  • किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए कृषि बजट किया गया दोगुना: मोदी

    किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए कृषि बजट किया गया दोगुना: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पाने के लिए कृषि क्षेत्र का बजट दोगुना करके 2.12 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 600 से अधिक जिलों के किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि आय बढ़ाने के लिए सरकारी नीति में चार बड़े कदम‘ लागत खर्च में कटौती, फसलों की उचित कीमत, उत्पादों को खराब होने से बचाना तथा आय के वैकल्पिक स्रोत सृजित करना’ उठाये गये हैं।

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 12:37 PM IST
  • पंजाब नैशनल बैंक में घोटाला हुआ नहीं बल्कि लापरवाही से होने दिया गया? बैंक की जांच रिपोर्ट में उठे सवाल

    पंजाब नैशनल बैंक में घोटाला हुआ नहीं बल्कि लापरवाही से होने दिया गया? बैंक की जांच रिपोर्ट में उठे सवाल

    पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में हुए 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले को लेकर नई जानकारी निकलकर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोटाला सामने आने से पहले बैंक में हो रहा घाल-मेल कई अधिकारियों के सामने था लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए इसपर सवाल नहीं उठाए जिससे यह घोटाला हुआ, मीडिया रिपोर्ट्स में घोटाले को लेकर PNB की तरफ से की गई आंतरिंक जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 11:05 AM IST
  • मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

    मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

    निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jun 20, 2018, 09:36 AM IST
  • RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उदारीकृत धन प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के तहत नियमों को कुछ और कड़ा किया है। इसके तहत अब देश से बाहर 25,000 डालर से भी कम के लेन-देन पर स्थायी खाता संख्या (PAN) का जिक्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना के तहत नाबालिग सहित किसी भी निवासी व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में चालू खाता या पूंजी खाते या दोनों में किसी भी अनुमति प्राप्त लेनदेन के लिये 2,50,000 डालर बिना किसी रोक-टोक के भेजने की अनुमति है

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 10:24 AM IST
Advertisement