1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 6 साल के बच्चे को कुत्तों ने 70 से ज्यादा बार नोचा, मौके पर ही हुई मौत

6 साल के बच्चे को कुत्तों ने 70 से ज्यादा बार नोचा, मौके पर ही हुई मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 18, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 01:52 pm IST

पारसोली कस्बे में कुत्तों ने मासूम बच्चे के शरीर को भयानक चोटे पहुंचाई थीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे की शरीर पर 70 से ज्यादा घाव लगे हुए हैं।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

देश के विभिन्न हिस्सों से आवारा कुत्तों के हमले में नौत या घायल होने के आंकड़े दिनों दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। ऐसी ही घटना का एक और मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आया है। जिले के पारसोली कस्बे में सोमवार सुबह शौच के लिए गए एक 6 साल के मासूम पर कुत्तों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे ने आस-पास के लोगों के मन में आवारा कुत्तों को लेकर खौफ पैदा कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी में सामने आया कि पारसोली निवासी भैरूलाल खटीक का पुत्र सोमवार सुबह करीब छह बजे कस्बे में ही खुले में शौच के लिए गया था। कस्बे में मस्जिद के पूछे गोमती नदी के किनारे इसके ऊपर श्वान के झुंड ने हमला कर दिया। इसके शरीर पर जगह-जगह नोंच खाया। इसके गर्दन को भी चबा लिया, इससे श्वांस नली भी कट गई। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। 

शरीर 70 से ज्यादा घाव

पारसोली कस्बे में कुत्तों ने मासूम बच्चे के शरीर को भयानक चोटे पहुंचाई थीं।  मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे की शरीर पर 70 से ज्यादा घाव लगे हुए हैं।  पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। 

क्या बोले पड़ोसी?

पारसोली निवासी रतन खटीक ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता भैरूलाल खटीक किसान है। उनका बच्चा कस्बे में एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र था। इसके शरीर पर श्वान के हमले में 70 से 80 घाव हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (रिपोर्ट: सुभाष बैरागी)'

ये भी पढ़ें- ​अजमेर रेल हादसे के बाद कई ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों के रूट भी बदले

VIDEO: अजमेर के मदार स्टेशन के पास बड़ा हादसा, साबरमती-आगरा सुपरफास्ट हुई दुर्घटनाग्रस्त; 4 डिब्बे पटरी से उतरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।