1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lakshmi Mata Ki Aarti PDF: ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...पढ़ें लक्ष्मी जी की आरती के संपूर्ण लिरिक्स यहां

Lakshmi Mata Ki Aarti PDF: ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...पढ़ें लक्ष्मी जी की आरती के संपूर्ण लिरिक्स यहां

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 22, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 06:15 am IST

Lakshmi Mata Ki Aarti PDF: हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी की आरती का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो श्रद्धालु सच्चे मन से धन की देवी मां लक्ष्मी की आरती करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। यहां आप देखेंगे लक्ष्मी माता की आरती के संपूर्ण लिरिक्स।

Lakshmi Ji Ki Aarti- India TV Hindi
लक्ष्मी जी की आरती Image Source : INDIA TV

Lakshmi Mata Ki Aarti PDF​: लक्ष्मी माता सनातन धर्म की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। कहते हैं इनकी पूजा से जीवन के समस्त दुखों का नाश हो जाता है। कहते हैं जिस किसी पर भी मां की कृपा बरसती है उसके जीवन में सुख-सुविधाओं का कभी अभाव नहीं होता। माता को प्रसन्न करने का सबसे खास उपाय है उनकी आरती। आप सुबह-शाम लक्ष्मी जी की आरती कर सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार और दीवाली के दिन माता की आरती करने का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं लक्ष्मी जी की आरती के लिरिक्स।

लक्ष्मी माता की आरती

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि।

हरि प्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।

सर्वभूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,

तुम ही जग माता ।

सूर्य चद्रंमा ध्यावत,

नारद ऋषि गाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

दुर्गा रुप निरंजनि,

सुख-संपत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्याता,

ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम ही पाताल निवासनी,

तुम ही शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,

भव निधि की त्राता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

जिस घर तुम रहती हो,

ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।

सब सभंव हो जाता,

मन नहीं घबराता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,

वस्त्र न कोई पाता ।

खान पान का वैभव,

सब तुमसे आता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,

क्षीरोदधि जाता ।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,

कोई नहीं पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

महालक्ष्मी जी की आरती,

जो कोई नर गाता ।

उँर आंनद समाता,

पाप उतर जाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

Downolad Lakshmi Ji Ki Aarti PDF

लक्ष्मी माता की आरती के नियम: लक्ष्मी जी की आरती करने से पहले माता की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जला लें। इसके बाद माता को भोग अर्पित करें। फिर पूरी सच्ची श्रद्धा से घंटी बजाते हुए माता की आरती उतारें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।