1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Periods Mein Mahashivratri Vrat Kaise Kare: पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत रख सकते हैं या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Periods Mein Mahashivratri Vrat Kaise Kare: पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत रख सकते हैं या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Feb 11, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 07:08 am IST

महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने की विशेष महिमा बताई गई है। लेकिन महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या पीरियड्स में महाशिवरात्रि का व्रत रख सकते हैं? चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

maha shivratri 2026- India TV Hindi
पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत रख सकते हैं या नहीं? Image Source : CANVA

Periods Mein Mahashivratri Vrat: पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। लेकिन कई विद्वान और आध्यात्मिक गुरु ऐसा मानते हैं कि ईश्वर कि भक्ति मन से होती है इसलिए अगर कोई महिला पीरियड्स में भी महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन इस स्थिति में व्रत रखने के कुछ नियम हैं, जिन्हें निभाना जरूरी है।यदि महाशिवरात्रि व्रत के दिन ही आपको पीरियड्स आ जाएं तो इस स्थिति में व्रत बीच में न छोड़ें क्योंकि संकल्प लेने के बाद व्रत अधूरा छोड़ना सही नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आपको व्रत से पहले ही पीरियड्स आ जाते हैं तो बेहतर होगा कि व्रत न रखें। 

पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत कैसे रखें?

पीरियड्स में व्रत तो रख सकते हैं लेकिन पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति में आप किसी दूसरे से पूजा कराएं। इस दौरान आप मन ही मन पूजा कर सकती हैं लेकिन किसी भी पूजन सामग्री को स्पर्श नहीं करना है। भगवान के भजनों को सुन सकती हैं और उनके मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026 

  • महा शिवरात्रि - 15 फरवरी 2026, रविवार
  • निशिता काल पूजा समय - 12:09 ए एम से 01:01 ए एम, फरवरी 16
  • महा शिवरात्रि पारण समय - 06:59 ए एम से 03:24 पी एम
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:11 पी एम से 09:23 पी एम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:23 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 16
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:35 ए एम से 03:47 ए एम, फरवरी 16
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:47 ए एम से 06:59 ए एम, फरवरी 16
  • चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 15, 2026 को 05:04 पी एम बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त - फरवरी 16, 2026 को 05:34 पी एम बजे

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Trigrahi Yog 2026: 120 साल बाद मीन राशि में बनेगा शनि-शुक्र-सूर्य का त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों को करियर में होगा बंपर लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।