1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Numerology: मूलांक 1 वाले होते हैं अहंकारी, बर्थडे डेट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Numerology: मूलांक 1 वाले होते हैं अहंकारी, बर्थडे डेट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

 Published : Aug 16, 2022 08:13 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 08:16 pm IST

Numerology: अंक शास्त्र में इंसान की जिंदगी से जुड़े नंबर्स से उसका भविष्य बताया जाता है।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : PIXABAY

Numerology: अंक शास्त्र यानी कि नूमरोलॉजी, ये एक ऐसा विज्ञान है जिसमें इंसाान की जिंदगी से जुड़े नंबर्स से उसका भविष्य और स्वभाव बताया जा सकता है। आपके जन्मदिन के मूलांक से आपका स्वभाव और भविष्य बताया जा सकता है, ये आपको भले ही आश्चर्य की बात लगे लेकिन ये सत्य है। आज हम आपको उन व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में बताने वाले हैं जिनका मूलांक एक है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है।

Chanakya Niti: आपका कोई करे अपमान तो इन तरीकों से दें मुँहतोड़ जवाब, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

  1. मूलांक 1 वाले व्यक्ति जन्मजात नेता होते हैं। वे स्वभाव से काफी स्वतंत्र होते हैं और उन्हें दूसरों के द्वारा आज्ञा दिया जाना पसंद नहीं होता है।
  2. मूलांक एक वाले हमेशा नया सोचते हैं और अविष्कारशील होते हैं। ये किसी भी टीम या संगठन के लिए एक अच्छा नेता बनाते हैं।
  3. ये हमेशा एक अच्छी तरह से तैयार रहते हैं, साफ़ सुथरे कपडे पहनना पसंद करते हैं और अपने आस-पास के वातावरण को व्यवस्थित रखना पसंद करते हैं।
  4. मूलांक एक वाले लोग अपने लक्ष्य पर केंद्रित, महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं।
  5. मूलांक एक वालों के पास विश्लेषणात्मक ज्ञान और तेज दिमाग होता है।
  6. ये बहुत से लोगों के साथ चलते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों की दोस्ती स्वीकार करते हैं।

Mangalwar ke Upay: राशियों के अनुसार अपने गुरु को दें ये उपहार, बनेंगे सारे बिगड़े काम

निगेटिव पक्ष

मूलांक 1 वाले कभी-कभी अहंकारी, हावी और आधिकारिक हो सकते हैं।

मूलांक 1 का शासक ग्रह- सूर्य

शुभ रंग- पीला, सोना

Raj Yog: सिंह राशि में बन रहा बुधादित्य का राजयोग, 21 अगस्त तक इन राशियों पर माँ लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म