1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिकटों की भारी मांग के बावजूद हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच सामान्य मुकाबला है- विराट कोहली

टिकटों की भारी मांग के बावजूद हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच सामान्य मुकाबला है- विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 09:30 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि उनकी टीम 24 अक्टूबर को यह मैच जरूर जीतेगी। कोहली ने कहा कि वह बड़े बड़े दावे करने में विश्वास नहीं करते।

Barring hype over ticket sales, India versus Pakistan is...- India TV Hindi
Barring hype over ticket sales, India versus Pakistan is just another game for us: Virat Kohli Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए कहा कि टिकटों की भारी मांग के बावजूद उनके लिये यह एक सामान्य मैच की तरह ही है। विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि उनकी टीम 24 अक्टूबर को यह मैच जरूर जीतेगी। कोहली ने कहा कि वह बड़े बड़े दावे करने में विश्वास नहीं करते। यह पूछने पर कि क्या उन्हें भारत-पाकिस्तान मैच कुछ अलग लगता है, उन्होंने कहा, "मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा, "मुझे यह दूसरे मैचों की तरह ही लगता है। मुझे पता है कि इस मैच को लेकर काफी हाइप है खासकर टिकटों की मांग और बिक्री को लेकर।"

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें टिकट मांगने वाले कई दोस्तों को मना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, "इस समय इन टिकटों के दाम जबर्दस्त चढे हुए हैं। मुझे इतना ही पता है। मेरे दोस्त हर तरफ से मुझसे टिकट मांग रहे हैं और मैं उन्हें 'ना' कहता जा रहा हूं।"

T20 World Cup: IPL 2021 जीतने के बाद 'मेंटॉर' धोनी पर होंगी सबकी नजरें

कोहली ने कहा, "हमारे लिये यह क्रिकेट का एक मैच ही है जिसे सही भावना से खेला जाना चाहिये जो हम खेलेंगे। बाहर से या दर्शकों की नजर से माहौल अलग दिखता होगा लेकिन खिलाड़ियों का नजरिया पेशेवर रहता है। हम सामान्य मैच की तरह ही हर मैच को लेते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल