1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 03:55 pm IST

बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में ये कारनामा किया और उन्होंने जुबेर हम्ज़ा, फाफ डू प्लेसिस, रासी वैन डेर डूसन, ड्वाइन प्रीटोरियस और एनरिच नॉर्टजे को अपना शिकार बनाया।

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes created this amazing record for England, recorded his name in history  Image Source : AP

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो 142 सालों में इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया। ये रिकॉर्ड है एक पारी में 5 कैच लेना का (विकेट कीपर को छोड़ाकर यानी बतौर फील्डर)। स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में ये कारनामा किया और उन्होंने जुबेर हम्ज़ा, फाफ डू प्लेसिस, रासी वैन डेर डूसन, ड्वाइन प्रीटोरियस और एनरिच नॉर्टजे को अपना शिकार बनाया।

वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले बेन स्टोक्स 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को सबसे पहले 1936 में ऑस्ट्रेलिया के विक रिचर्डसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया था। 

इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब से इंग्लैंड ने अभी तक 1019 टेस्ट मैच खेले है और 23 बार ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक इनिंग में 4 विकेट लिए हैं। हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 4 कैच लपके थे। 

उल्लेखनीय है, इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 269 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 223 रन पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड अब 46 रनों की बढ़त बना ली है और खबर लिखे जाने तक दूसरी इनिंग में उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सिबली और डेनली मौजूद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल