1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v PAK : कप्तान जो रूट ने की बटलर के मजबूत जज्बे की तारीफ

ENG v PAK : कप्तान जो रूट ने की बटलर के मजबूत जज्बे की तारीफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 05:00 pm IST

रूट ने वोक्स की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘आप उसे खेलते हुए देखते हो तो आपको लगता है कि वह तीन या चार से ज्यादा टेस्ट शतक जमाने से ज्यादा काबिल है।"

ENG v PAK : कप्तान जो रूट ने...- India TV Hindi
ENG v PAK : कप्तान जो रूट ने की बटलर के मजबूत जज्बे की तारीफ Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां पहले टेस्ट में इंग्लैंड को नाटकीय जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाने के बाद अपने पिता के स्वास्थ्य और टीम में अपना स्थान गंवाने को लेकर चिंता व्यक्त की जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने उन्हें अपनी कैप उतारकर पहनायी और उनके जज्बे की प्रशंसा की।

बटलर ने तब क्रिस वोक्स के साथ 139 रन की भागीदारी निभायी जब टीम 117 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। उन्होंने 75 रन की पारी खेली लेकिन उन्होंने अपने पिता जॉनी के बारे में चर्चा नहीं की जिन्हें स्वास्थ्य सबंधित समस्या के कारण बीती शाम अस्पताल में बितानी पड़ी थी। रूट ने इस मुश्किल समय में अपने साथी खिलाड़ी के मजबूत जज्बे के लिये प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘बतौर इंसान यह चीज उसके बारे में काफी कुछ कहती है और वह जिस तरीके से खेला वह असाधारण था। इसके साथ ही बाहर का दबाव भी हो। मैं उससे बहुत खुश हूं।’’ 

बटलर के लिये यह पारी शानदार रही जो लंबे समय से बल्ले से जूझ रहे थे। आलोचक उन्हें टीम से बाहर करने की बातें कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी के लचर प्रदर्शन के अलावा विकेटकीपिंग के दौरान भी वह पाकिस्तान की पहली पारी में तीन मौके चूक गये जिसमें से एक शतक जड़ने वाले शान मसूद का था। लेकिन उन्होंने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। 

रूट ने वोक्स की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘आप उसे खेलते हुए देखते हो तो आपको लगता है कि वह तीन या चार से ज्यादा टेस्ट शतक जमाने से ज्यादा काबिल है। उसका खेल शानदार है। उसे पता था कि उसे यासिर शाह को कैसे खेलना है और उसने तेज गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना किया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल