1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिछले 2 सालों में मैंने अपनी ताकत और फिटनेस पर ध्यान दिया: शमी

पिछले 2 सालों में मैंने अपनी ताकत और फिटनेस पर ध्यान दिया: शमी

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2017 08:08 pm IST,  Updated : May 08, 2017 08:08 pm IST

पिछले 2 साल से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड में एक जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Mohammad Shami | AP Photo- India TV Hindi
Mohammad Shami | AP Photo

नई दिल्ली: पिछले 2 साल से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड में एक जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। शमी ने भारत की तरफ से आखिरी वनडे 2015 वर्ल्ड कप में खेला था और 50 ओवरों की क्रिकेट में यह उनके लिए नए सिरे से शुरुआत होगी।

शमी ने चैंपियन्स ट्राफी की टीम में चुने जाने पर कहा, ‘2 साल तक वनडे टीम से बाहर रहना लंबा समय होता है। इन 2 वर्षों में मैंने अपनी ताकत और फिटनेस पर ध्यान दिया। मैंने अपनी कमजोरियों पर भी काम किया। मुझे उम्मीद है कि चैंपियन्स ट्राफी में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’ इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे शमी का मानना है कि इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मैच अभ्यास की दृष्टिकोण से IPL काफी महत्व रखता है।

उन्होंने कहा, ‘IPL मेरे लिए अच्छा मंच है जहां मुझे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने से पहले 8 से 10 मैच खेलने का मौका मिलेगा।’ शमी को विश्वास है कि भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह और वह मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारा आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। हमें मैदान पर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हम निश्चित तौर पर अपना शत-प्रतिशत देंगे और बाकी भाग्य पर निर्भर है। मेरा ध्यान अब चैंपियन्स ट्र\फी पर है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।