1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली ने इसे बताया जीत का हीरो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली ने इसे बताया जीत का हीरो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 05:55 pm IST

तीसरा मैच मनुका ओवल मैदान की पिच पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया 303 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 13 रनों से मैच हार गई।  

Virat Kohli, sports, India, cricket- India TV Hindi
Team India Image Source : AP

शुरुआती दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद भारत ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे में हरा कर सीरीज का विजयी अंत किया। भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि नए मैदान की गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच से उनकी टीम को आत्मविश्वास मिला। शुरुआती दो वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की फ्लैट पिच पर खेले गए थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था। 

तीसरा मैच मनुका ओवल मैदान की पिच पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया 303 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 13 रनों से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें- IND v AUS, 3rd ODI : भारत को 13 रनों से मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

 

मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह संतोषजनक बात है कि हमारी पारी के पहले हाफ में और आस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे हाफ में हम दबाव में थे, लेकिन हमने दोनों बार वापसी की। मुझे लगता है कि पिच गेंदबाजों की मदद करने के लिहाज से काफी बेहतर थी और इससे हमें आत्मविश्वास मिला। हम इसके कारण आस्ट्रेलिया को दबाव में ला पाए।"

उन्होंने कहा, "13-14 साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद मैंने यह जाना है कि आपको उस तरह की वापसी करनी आनी चाहिए जो हमने की।"

यह भी पढ़ें- AUS v IND : पहली बार होगा ऐसा जब बिना वनडे शतक के कोहली खत्म करेंगे साल

कोहली ने इस मैच में 63 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत लड़खड़ाती दिख रही थी। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली और 150 रनों की साझेदारी कर टीम को 302 का स्कोर दिया।

कोहली ने कहा, "मैं थोड़ा और खेलना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्यवश आउट हो गया था। हार्दिक और जडेजा की अच्छी साझेदारी हुई। इसी की टीम को जरूरत थी। हम दिल से खेले और यही आस्ट्रेलिया में करना चाहिए।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल