1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : नासिर हुसैन ने बताया, तीसरे टेस्ट में विराट कोहली से कहां हुई है गलती

Ind vs Eng : नासिर हुसैन ने बताया, तीसरे टेस्ट में विराट कोहली से कहां हुई है गलती

 Edited By: IANS
 Published : Aug 26, 2021 01:51 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 01:51 pm IST

भारत की पहली पारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन 78 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने दिन का खेल का खत्म होने तक बिना विकेट खोए 120 रन बनाए थे और 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।  

Ind vs Eng, Nasser Hussain, Virat Kohli, India vs England, cricket- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम की खामी को इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन अच्छी तरीके से उजागर कर दिया। हुसैन ने डेली मेल के लिए लिखे कॉलम में कहा, "टीम इंडिया के कई और विभाग है जो चिंता का विषय है। मैंने पहले भी कहा है कि ऋषभ पंत को इंग्लैंड में नंबर-6 पर उतार कर ऊपरी क्रम में खेलाया जा रहा है। वे घरेलू वातावरण में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यहां नहीं।"

उन्होंने कहा, "यही चीज रवींद्र जडेजा के लिए है जो सातवें नंबर पर उतरेंगे। पहले दिन इस बात की पुष्टि हुई कि भारत की बल्लेबाजी क्रम में खामी है जिसे इंग्लैंड ने उजागर किया है।"

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे पर कोरोना संक्रमित हुए पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक

हुसैन ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत ने यहां गलत प्लेइंग इलेवन का चयन किया। आप देखिए ये पिच कैसी है और अगर टीम में रविचंद्रन अश्विन होते तो यह एक मजबूत टीम होती।"

उल्लेखनीय है कि भारत की पहली पारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन 78 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने दिन का खेल का खत्म होने तक बिना विकेट खोए 120 रन बनाए थे और 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल